होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: गेस्ट हाउस में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस...

बिल्सी: गेस्ट हाउस में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया

बिल्सी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को 25 दिसंबर को बिल्सी गेस्ट हाउस में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और विचारों को स्मरण किया गया।

वाजपेयी जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

समारोह में पूर्व चेयरमैन/चेयरमैन पति ओमप्रकाश सागर ने वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान कवि और प्रेरणास्त्रोत भी थे। उनके कार्यकाल को सुशासन का प्रतीक माना जाता है।

नगर अध्यक्ष गगन राठी ने कहा कि अटल जी का नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों पर ले गया। उन्होंने युवाओं से उनके सिद्धांतों को अपनाने और देश सेवा में जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता राहुल शर्मा, आदित्य माहेश्वरी, पीयूष शाक्य, और अन्य कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने वाजपेयी जी की कविताओं और उनके सुविचारों को साझा करते हुए उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में देशहित और समाजसेवा के प्रति संकल्प लिया गया।इस दौरान वक्ताओं ने अटल जी के कार्यों और उनकी दूरदर्शिता पर चर्चा की और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here