होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: पालपुर में लकड़ी माफिया द्वारा नीम के दर्जनों हरे पेड़ काटे,...

बिल्सी: पालपुर में लकड़ी माफिया द्वारा नीम के दर्जनों हरे पेड़ काटे, पुलिस की सक्रियता से मौके से भागे माफिया

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालपुर में लकड़ी माफियाओं ने नीम के एक दर्जन से अधिक हरे-भरे पेड़ काट डाले, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देख माफिया वहां से पेड़ काटकर भाग निकले।

आज सुबह गांव के कुछ जागरूक ग्रामीणों ने तहसील बिल्सी में पहुंचकर एसडीएम को सूचित किया कि पालपुर में बिना अनुमति के हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा।

बताया जा रहा है कि पुलिस की सक्रियता की भनक माफियाओं को लग गई, जिसके चलते वे अधकटे पेड़ वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाली इस घटना पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में माफियाओं की पहचान और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here