होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: सर्राफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के...

बिल्सी: सर्राफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिवार मे मचा कोहराम,

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 6, मुख्य बाजार निवासी अमित वार्ष्णेय सर्राफ (42) पुत्र रामेश्वर दयाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे नगर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह उनका शव घर के नीचे स्थित गोदाम में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एसपी ग्रामीण केके सरोज, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्सी उमेश सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार अमित वार्ष्णेय नगर के मुख्य बाजार में ज्वेलरी की दुकान संचालित करते थे। उनकी पत्नी एक दिन पहले मायके गई थीं, जिसके बाद अमित अपने कमरे में अकेले सो रहे थे।

आज सुबह उनकी मां, राजेश्वरी देवी, जब उठीं तो उन्होंने अमित को उनके कमरे में नहीं पाया। नीचे गोदाम में झांककर देखने पर अमित का शव फंदे पर लटका देख उनका कलेजा कांप उठा और चीखें निकल पड़ीं। यह खबर देखते ही देखते पूरे नगर में फैल गई।

सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर और सिटी इंचार्ज अशोक कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया।

चर्चा है कि बीती रात अमित का नगर के एक रेस्टोरेंट संचालक से पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उक्त विवाद पुलिस तक़ पहुंच गया था, परिजनों ने पुलिस पर इस दौरान अमित को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here