होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी बस स्टैंड पर रोडवेज बसों से डीजल चोरी, चालक-परिचालकों का विरोध...

बिल्सी बस स्टैंड पर रोडवेज बसों से डीजल चोरी, चालक-परिचालकों का विरोध में बस संचालन ठप

बिल्सी। बिल्सी बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाली दो रोडवेज बसों से शनिवार रात डीजल चोरी की घटना ने तूल पकड़ लिया है। विरोध में चालक एवं परिचालकों ने बस संचालन बंद कर दिया, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली जाने वाली दो रोडवेज बसें खैरी स्टैंड पर रात को खड़ी होती हैं और तड़के दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। शनिवार रात कुछ बदमाशों ने इन बसों से लगभग 100 लीटर डीजल चोरी कर लिया। घटना के दौरान एक बस के अंदर सो रहे चालक ने बदमाशों को डीजल चोरी करते देख लिया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर दी और फरार हो गए।

इस घटना से गुस्साए चालक-परिचालकों ने बस संचालन बंद करने की चेतावनी दे दी। सूचना मिलते ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लगभग दो घंटे बाद बसों का संचालन दोबारा शुरू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here