साभार :वीकेंद्र शर्मा
बदायूं: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने इंसानियत का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक कुत्ता गहरे नाले में फंसा हुआ था। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे राहत दी।
क्राइम इंस्पेक्टर और उनकी टीम के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह संवेदनशील रवैया समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है और पुलिस की छवि को और भी मजबूत कर रहा है।

























