बिल्सी तहसील कार्यालय के एसडीएम के स्टेनो, जितेंद्र सिंह पटेल (53), का लंबी बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, श्री पटेल पिछले कई वर्षों से लीवर संक्रमण से पीड़ित थे और उनका इलाज एम्स, दिल्ली में चल रहा था। मृदुभाषी और अपने कार्य के प्रति अत्यंत निष्ठावान श्री पटेल मूल रूप से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम गुराई के निवासी थे। अपने शांत और मिलनसार स्वभाव से उन्होंने तहसील कार्यालय में एक विशेष पहचान बनाई थी।
उनके निधन से पूरे कार्यालय में शोक की लहर फैल गई। एसडीएम बिल्सी रिपुदमन सिंह, तहसीलदार राहुल गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, समाजसेवी दीपक चौहान, अमित वार्ष्णेय, लेखपाल हरिओम सिंह, विनोद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, रविंद्र रवि, प्रशांत जैन और देव ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री पटेल का योगदान और उनकी सरलता हमेशा सहकर्मियों और जानने वालों के दिलों में जीवित रहेगी। उनके असामयिक निधन से तहसील परिवार ने एक निष्ठावान और कर्तव्यपरायण सहयोगी को खो दिया है।

























