बिल्सी: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिधौनी निवासी 20 वर्षीय युवक लोकेश कुमार की बुखार के कारण इलाज के दौरान दुखद मृत्यु हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि लोकेश को पिछले सप्ताह अचानक तेज बुखार आया था।
परिजन पहले उसे बिल्सी के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे सहसवान और फिर बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। बरेली के अस्पताल में उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका, और बीती शाम इलाज के दौरान लोकेश ने अंतिम सांस ली।
लोकेश की आकस्मिक मृत्यु से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में मातम का माहौल है और गांव में भी हर कोई गमगीन है। लोगों का कहना है कि लोकेश एक मिलनसार और होनहार युवक था, और उसकी इस तरह अचानक हुई मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

























