होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर...

बिल्सी में सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बिल्सी के आर्य समाज मंदिर के निकट पूर्व विधायक हाजी बिट्टन की कोठी पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस शोक सभा में सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

पूर्व जिला अध्यक्ष युवा जनसभा बदायूं, सर्वेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव द्वारा स्थापित समाजवादी पार्टी उनकी प्रेरणा से लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में पार्टी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस शोक सभा में चेतना यादव, अखिलेश यादव, सोनू यादव, राधेश्याम, राजवीर सिंह, जावेद इलियास, भूपेंद्र दिवाकर समेत अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here