



बिल्सी, 2 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने अपने पिताजी की 13वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्राद्ध के अवसर पर अन्नपूर्णा रसोई बिल्सी में भोजन प्रसाद की व्यवस्था की। इस आयोजन में उनके परिवार के सदस्य, मित्रगण, और अन्नपूर्णा रसोई समिति के मेंबरों का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर नवरतन वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, चंद्रशेखर वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, नीलकमल माहेश्वरी, दीपक चौहान, अक्कू सक्सेना, मीनू वार्ष्णेय, निधि वार्ष्णेय, बरसा वार्ष्णेय और पूर्ति वार्ष्णेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

























