होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत कविता...

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत कविता प्रतियोगिता का आयोजन

बिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज अंतिम दिन कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के महत्व पर आधारित विभिन्न कविताओं के माध्यम से जागरूकता फैलाई। कविताओं में स्वच्छता के फायदे और इसे बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयासों पर जोर दिया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने आस-पड़ोस के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे स्वभाव का हिस्सा होनी चाहिए, क्योंकि साफ-सफाई के बिना कोई भी व्यक्ति स्वस्थ नहीं रह सकता।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे स्वयं, अपने घर और विद्यालय के साथ अपने आस-पड़ोस को भी साफ-सुथरा रखें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here