बिल्सी: एसडीएम बिल्सी, रिपु दमन सिंह ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले नगर की पेयजल आपूर्ति और पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए कई साल पहले लगाए गए सोलर प्लांट की स्थिति देखी, जो मौके पर बंद पाया गया। इस पर एसडीएम ने पालिका कर्मी निशांत वार्ष्णेय से विस्तृत जानकारी ली और सोलर प्लांट की पत्रावली शीघ्र प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए।
एसडीएम ने पालिका कर्मियों से पुराने सामान का रजिस्टर भी मांगा, लेकिन कोई कर्मचारी उसे उपलब्ध नहीं करा सका। इसके अलावा, उन्होंने संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराने और पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक दवाओं के उपयोग के निर्देश दिए। एसडीएम के निरीक्षण से पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी सतर्क नजर आए।

























