होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बदायूं क्लब...

बदायूं: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बदायूं क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

बदायूं: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर बदायूं क्लब द्वारा बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 को “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बदायूं क्लब में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

बदायूं क्लब के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर के सभी जागरूक, संवेदनशील और सहयोगी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने का आग्रह किया है। क्लब के सचिव अक्षत अशेष ने अपील करते हुए कहा है कि नागरिक स्वयं, अपने परिजनों, मित्रों और सहयोगियों के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देकर समाज सेवा कर सकते हैं।

रक्तदान एक महादान है, जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी फैलाता है। रक्तदान से किसी का जीवन बचाने का अनमोल अवसर प्राप्त होता है, और यह सबसे सरल, सुरक्षित और मानवीय सेवा का तरीका है।

हर तीन महीने में किया गया रक्तदान न केवल दूसरों के लिए उपयोगी होता है, बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इससे शरीर में रक्त संचार में सुधार होता है और रक्त निर्माण की प्रक्रिया को तेज़ करता है। रक्तदान करके आप न केवल एक इंसान की जिंदगी बचा सकते हैं, बल्कि अपने अंदर सेवा और सहानुभूति का अद्भुत अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं।

“रक्तदान – जीवनदान” की इस भावना के साथ हम सबको आगे आना चाहिए और इस नेक कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here