बिल्सी: नगर के ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्दाचार्य जी महाराज ने दर्शकों को परीक्षित जन्म का प्रसंग सुनाया। स्वामी जी ने बताया कि जब जीव की कोई रक्षा नहीं करता, तब भगवान ही उसकी रक्षा करते हैं। उन्होंने उत्तरा के कथा प्रसंग को विस्तार से समझाते हुए कहा कि उत्तरा भगवान की शरण में गई, और भगवान ने न केवल उत्तरा की, बल्कि उसके गर्भ की भी रक्षा की।




कथा प्रेमिओं मे श्री बालाजी धाम के प्रधान महंत पं मटरूमल शर्मा महाराज जी, शांति देवी शर्मा, प्रदीप शर्मा, ओजित शर्मा संजीव शर्मा, यश भारद्वाज, आचार्य हरी ओम शर्मा राजीव शर्मा, नरेंद्र मोहन गरल, दीपक माहेश्वरी, चारु सोमानी,डा. राजाबाबू वार्ष्णेय, विशाल माहेश्वरी, स्वतंत्र राठी, सुनील माहेश्वरी,मिंटू सोमानी, डिम्पल सोमानी,बनवारी लाल शर्मा,मुकेश गुप्ता, पुष्कीन माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, रंजन माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय , राजेश कुमार, प्रवीण वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ,हैमचंद्र वशिष्ठ, पं गोरे लाल व्यास, सुवीन माहेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, गोविंद असावा, और लक्ष्मी गुप्ता सहित भारी संख्या मे कथा प्रेमिओं ने कथा का रसपान किया।
इस कथा का आयोजन न केवल आध्यात्मिक ज्ञान देने का कार्य कर रहा है, बल्कि नगरवासियों के बीच एकता और भक्ति की भावना को भी बढ़ावा दे रहा है। आयोजकों ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन कथा में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं।

























