होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मे बदायूं के अजय...

बरेली : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मे बदायूं के अजय मिश्र बनाये गए प्रदेश मंत्री,वहीं, मंडल संरक्षक पद पर बदायूं के कौशलानंद उर्फ लालन का चुनाव,

बरेली।आज बरेली में आयोजित अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मंडलीय बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय ने की, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, और बदायूं, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और आभा तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना गाकर किया गया। सभी पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और उसके उत्थान के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से अजय मिश्र को प्रांतीय मंत्री और पूर्व मंडल अध्यक्ष एन.के. त्रिपाठी को ब्राह्मण महासभा के शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया। वहीं, मंडल संरक्षक पद पर बदायूं के कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय और मंडल अध्यक्ष पद पर ब्रह्मानंद शर्मा को चुना गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बदायूं से अश्वनी भारद्वाज, संजीव शर्मा, आयुष भारद्वाज, पीलीभीत से प्रदेश सचिव श्रीधर पांडे, अध्यक्ष अशोक बाजपेई, महामंत्री श्रीनारायण शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश तिवारी, बरेली से प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडे, महानगर अध्यक्ष आभा तिवारी, समन्वय समिति अध्यक्ष रमेश तिवारी, शिवदत्त शर्मा, प्रमोद शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक में लिए गए निर्णयों से ब्राह्मण समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों को बल मिलेगा। पदाधिकारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया और समाज के विकास हेतु मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here