होम राज्य उत्तर प्रदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल (रजि) द्वारा प्रान्तीय व्यापारी महासम्मेलन...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल (रजि) द्वारा प्रान्तीय व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन 22 सितम्बर रविवार को मुजफ्फरनगर मे,

व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन

बदायूं: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल (रजि) द्वारा प्रान्तीय व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन 22 सितम्बर 2024, रविवार को मुजफ्फरनगर के मधुर मिलन पैलेस में किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा और दोपहर 3 बजे तक चलेगा।यह जानकारी मंण्डल के प्रदीप भारद्वाज (प्रदेश अध्यक्ष युवा) द्वारा दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास गर्ग करेंगे, जिसमें केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद तथा विधायक अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह महासम्मेलन व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श करने और सर्व सम्मति से व्यापारियों के हित मे आवश्यक निर्णय होंगे ।

मुख्य अतिथि

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप मे श्री कपिल देव अग्रवाल, कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार। उनके साथ अन्य अतिथियों में श्री प्रवीण खण्डेलवाल , राष्ट्रीय महासचिव, कान्फैड्रेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स एवं सांसद, चांदनी चौक, दिल्ली भी शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथि

सम्मेलन में उपस्थित होने वाले अन्य अतिथियों में हरेन्द्र मलिक , सांसद मुजफ्फरनगर, वीरपाल निर्वाल , अध्यक्ष जिला पंचायत, मुजफ्फरनगर, के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी शामिल होंगे।

सम्मेलन का अजेन्डा

सम्मेलन में व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  1. पेंशन योजना: 60 वर्ष से ऊपर के व्यापारियों के लिए तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना लागू हो।
  2. बीमा: व्यापारी स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर किया जाए।
  3. जी.एस .टी. सरलीकरण: जी.एस .टी. की जटिलताओं को समाप्त कर सरलीकरण किया जाए।
  4. दुर्घटना बीमा: व्यापारी के जीवन दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जाए।
  5. मण्डी समिति शुल्क: मण्डी समिति शुल्क को पूर्णतः समाप्त किया जाए।
  6. व्यापारियों का उत्पीड़न: सरकारी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर अंकुश लगाया जाए।
  7. व्यापार भवन: लखनऊ में व्यापार भवन का निर्माण किया जाए।
  8. आयुष्मान योजना: व्यापारियों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाए।
  9. पंजीयन: सभी विभागों में व्यापारियों का पंजीयन आजीवन किया जाए।
  10. शस्त्र लाइसेंस: व्यापारियों के प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए।

कार्यक्रम की जानकारी

सम्मेलन मे स्थानीय व बाहर से आये व्यापारिओं का रजिस्ट्रेशन एवं जलपान: प्रातः 9:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जायेगा उसके बाद प्रातः 11:30 बजे,दीप प्रज्वलन एवं सम्मेलन की शुरुआत होगी।

संपर्क सूत्र

इस महत्वपूर्ण महासम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी व्यापारियों, मित्रों और परिवार के सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है। बाहर से आने वाले व्यापारिओं कि सुविधा के नंबर जारी किये गये हैं जिससे उनको आने पर किसी प्रकार कि असुविधा न हो जिसमें प्रदीप भारद्वाज (प्रदेश अध्यक्ष युवा) – 9891117987अन्य संपर्क: 9837015631, 9897301011, 9412212675 इन नंबरों पर जानकारी ली जा सकती है उन्होंने बताया क़ी कार्यक्रम स्थल मधुर मिलन पैलेस, अलमासपुर रोड, कूकड़ा चौक, मुजफ्फरनगर रखा गया है, साथ ही बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए रात्रि ठहरने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर क़ी गई है ।उन्होंने प्रदेश के सभी व्यापारिओं से अधिक से अधिक संख्या मे सम्मेलन मे शामिल होने क़ी अपील क़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here