बिल्सी।परिवहन निगम के कासगंज डिपो द्वारा मुरादाबाद वाया बिल्सी चंदौसी होकर शुरू की गई दूसरी रोडवेज बस सेवा विभागीय लापरवाही के कारण बंद कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।
पिछले जुलाई में क्षेत्रीय जनता की मांग पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओमप्रकाश चौधरी ने यह सेवा शुरू की थी, लेकिन खटारा बस के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । इस बस में बार-बार खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्वदेश केसरी द्वारा आज सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से इस बारे मे बातचीत की , उन्होंने बताया कि दोनों बसें मुरादाबाद के लिए चल रही हैं। हालांकि, सीनियर स्टेशन इंचार्ज प्रवीण कुमार ने लोड फैक्टर गिरने के कारण बस को बंद कर दिया गया बताया है , खटारा बस के संबंध में सवाल करने पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया ।
क्षेत्रीय जनता ने कासगंज डिपो के इस निर्णय के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य को पत्र लिखकर नई रोडवेज बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग की गई है।बताते चले कि स्वदेश केसरी ने तीन माह पूर्व एक मुहिम चलाकर इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद पहली बार बस सेवा शुरूआत की गई थी। वहीं, मैनपुरी वाया चंदौसी, बिल्सी, कासगंज एटा बस सेवा नियमित रूप से चल रही है।
आम जनता ने विधायक से विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की ओर ध्यान दिलाया है, देखना होगा कि विधायक कब तक़ इस समस्या समाधान करा पाते हैं।

























