होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी भीमराव अंबेडकर पार्क में वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत,

बिल्सी भीमराव अंबेडकर पार्क में वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत,

बिल्सी।मोहल्ला नंबर पांच स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में आज समाजसेवी तेजेंद्र सागर द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने इस अवसर पर नीम का पौधा लगाकर अभियान को गति दी।

तेजेंद्र सागर ने कहा कि “मनुष्य को प्रकृति और जीवन के अनूठे तालमेल को बनाए रखने के लिए औषधीय, फलदार और छायादार पौधों का रोपण करना अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा और संतुलन के महत्व पर जोर दिया।

इस मौके पर राजू सागर, मदनलाल, सियाराम, सभासद धर्मवीर, राहुल सागर और अन्य स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे। इस अभियान ने समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित क्षेत्र को विस्तारित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here