होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में सौरव वार्ष्णेय ने...

बिल्सी: अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में सौरव वार्ष्णेय ने किया महाकाल का रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार

बिल्सी – नगर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता सौरव वार्ष्णेय ने आज अटल चौक स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में अपने जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार सेवा का आयोजन किया। सौरव वार्ष्णेय ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में शाम को विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया।

रात्रि 9:00 बजे बाबा महाकाल का श्री गणेश जी के स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भक्ति भाव से बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

श्रृंगार सेवा के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने सौरव वार्ष्णेय और उनके परिवार को महाकाल का पवित्र पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस आयोजन में समिति के सभी सदस्य और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जो इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने और बाबा महाकाल की कृपा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here