होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी का भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज: शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल,...

बिल्सी का भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज: शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल, डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक सुविधाओं के साथ बढ़ रहा है आगे,

बिल्सी तहसील क्षेत्र का भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ, यह कॉलेज उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

विद्यालय की प्रगति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उसकी डिजिटल लाइब्रेरी है, जिसमें एक समय में 48 छात्र नई तकनीक के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 1984 में दो कमरों में स्थापित हुआ यह विद्यालय आज मुजरिया मार्ग स्थित एक विशालकाय भवन में संचालित है।

विद्यालय में प्राइमरी तक की शिक्षा पुरानी बिल्डिंग में होती है, जबकि कक्षा 12 तक की पढ़ाई नई बिल्डिंग में होती है। विज्ञान और होम साइंस विषयों के लिए भी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा है। वर्तमान में, 2200 से अधिक छात्र यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और 125 से अधिक स्टाफ सदस्य कार्यरत हैं।

वर्ष 2023-24 की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में कॉलेज के छात्र रोहित चौहान ने प्रदेश स्तर पर नवां स्थान प्राप्त कर तहसील बिल्सी का नाम रोशन किया है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज प्रबंध समिति प्रोफेशनल विषयों की पढ़ाई के लिए भी गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here