होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: शहबाजपुर में टूटा नाले का जाल, नगर पालिका की लापरवाही से...

बदायूं: शहबाजपुर में टूटा नाले का जाल, नगर पालिका की लापरवाही से रोजाना हो रहे हादसे,

विकेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बदायूं – नगर के शहबाजपुर क्षेत्र में नाले के ऊपर पड़ा हुआ लोहे का जाल 13 अगस्त को टूट गया था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका को दी, लेकिन अब तक उसे सही नहीं किया गया है। इस लापरवाही के चलते आए दिन चार पहिया और दो पहिया वाहन नाले में गिर रहे हैं, जिससे वाहन मालिकों को भारी नुकसान हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में फंसे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है, और ऐसा लगता है कि नगर पालिका को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। रोज कोई न कोई वाहन नाले में गिरकर फंस जाता है, लेकिन प्रशासन की तरफ से इस समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है।

प्रश्न उठता है कि वाहनों को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? अगर इस लापरवाही के कारण किसी को जान की हानि हो जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या नगर पालिका को इस बात का एहसास है कि उनकी लापरवाही से नागरिकों की जान-माल का नुकसान हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर पालिका जल्द से जल्द नाले को सही कराए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके। यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो इस लापरवाही के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, और तब नगर पालिका को इसका जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here