होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा कॉलोनी हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी की ओर से पूर्व विधायक ने पीड़ित...

बाबा कॉलोनी हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी की ओर से पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को सौंपा दो लाख का चेक

बदायूं: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाबा कॉलोनी में हुई दो बच्चों, आयुष और आहान, की निर्मम हत्या की घटना ने पूरे देश और दुनिया की मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं। इस दर्दनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने सोमवार को पीड़ित परिवार के घर जाकर बच्चों के माता-पिता को मुख्यमंत्री की ओर से दो लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह, के सी शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, पूर्व प्रधान राजू कश्यप समेत कई अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और उनके साथ संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here