होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा का 114 बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम –...

भाजपा का 114 बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम – मैं चुनाव जरूर हारा हूं लेकिन हमेशा आपके सुख दुख में खड़ा रहूंगा-दुर्विजय सिंह शाक्य,

बिल्सी। 114 बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष एवं बदायूं सीट से लोकसभा प्रत्याशी रहे दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है पार्टी अपने संकल्प पत्र और प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर जनता के बीच चुनाव लड़ी बदायूं रोड स्थित जे एस पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जरूर हारा हूं लेकिन हमेशा आपके सुख दुख में खड़ा रहूंगा उन्होंने चुनाव में बिल्सी विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा की बिल्सी विधानसभा में कार्यकर्ताओं के संगठित मनोबल के बाद भी निराशाजनक जीत रही उन्होंने कहा कि हमको 2027 के विधानसभा चुनाव में आपसी मतभेद भुलाकर फिर तैयार रहना है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में विद्युत व्यवस्था ठप्प हो जाने के बाद जनरेटर की व्यवस्था की गई वो भी ठप हो गई जो एक घंटा बाद सुचारू हो सकी, जिसके चलते उमस भरी गर्मी में कार्यकर्ताओं का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ममता शाक्य ठाकुर ओमेंद्र प्रताप सिंह, सिक्की वार्ष्णेय उमेश बाबू वार्ष्णेय सभासद सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन उझानी मंडल अध्यक्ष अजय तोमर ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक उदय सिंह गौर ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here