होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में ज्वाइनिंग लेटर मिलने के 5 घंटे बाद ही, ...

बदायूं में ज्वाइनिंग लेटर मिलने के 5 घंटे बाद ही, लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी।

बदायूं में ज्वाइनिंग लेटर मिलने के 5 घंटे बाद ही लेखपाल को बर्खास्तगी का नोटिस जारी कर दिया गया। नवनियुक्त लेखपाल ने कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री और डीएम से नाश्ता नहीं मिलने की शिकायत की। कहा-आप लोग नाश्ता कर रहे हैं और लेखपालों के लिए कुछ नहीं मंगवाया। ये पक्षपात है।इस पर डीएम मनोज कुमार लेखपाल के व्यवहार से नाराज हो गए। उन्होंने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया।

यह है मामला
बुधवार को कलेक्ट्रेट के अटल बिहारी सभागार में जिले के नव नियुक्त लेखपालों को ज्वाइनिंग लेटर देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक और डीएम मनोज कुमार मौजूद थे।

लेखपाल ने कहा- यह पक्षपात है महेंद्र समेत 110 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया गया। महेंद्र को सदर तहसील के रियोनइया क्षेत्र में तैनाती दी गई। ज्वाइनिंग लेटर बांटने के बाद डीएम, केंद्रीय मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि नाश्ता कर रहे थे। इसी बीच महेंद्र उनके पास पहुंचा। उसने कहा- आप लोग कहते हैं कि निष्पक्ष होकर काम करना है, लेकिन मैं क्यों निष्पक्ष होकर काम करूं। आप लोग नाश्ता कर रहे हैं और हम ऐसे ही बैठे हैं।क्या ये पक्षपात नहीं है?इस पर डीएम ने कहा- अनुशासन में रहिए और अपनी जगह जाकर बैठ जाइए। आपका नाश्ता आपकी टेबल तक पहुंच रहा है, लेकिन लेखपाल वहीं खड़ा रहा।इस पर डीएम मनोज कुमार लेखपाल के व्यवहार से नाराज हो गए। उन्होंने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया।

नोटिस में लिखा- जवाब न देने पर खुद होंगे जिम्मेदार
एसडीएम ने नोटिस जारी कर लेखपाल से 2 दिन में इस
अनुशासनहीनता पर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में यह भी जिक्र है कि 2 दिन में लिखित स्पष्टीकरण न मिलने पर यह समझा जाएगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। आपकी सेवा की समाप्ति पर विचार किया जाएगा। इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here