होम राज्य उत्तर प्रदेश अरिहंत समिति द्वारा नौशेरा के शिव मंदिर में वेलपात्री के पौधे का...

अरिहंत समिति द्वारा नौशेरा के शिव मंदिर में वेलपात्री के पौधे का वृक्षारोपण,

बदायूँ:-अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत नौशेरा स्थित शिव मंदिर में बेलपाती के पौधे का रोपण किया । समिति के जिलाध्यक्ष विवान यदुवंशी के नेतृत्व में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवान यदुवंशी ने कहा, “
भगवान शंकर को बेल पत्र बेहद ही प्रिय है. इसलिए बेल पत्र चढ़ाने से शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर इच्छा को पूरा करते हैं.अभियान के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। अरिहंत समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया है ताकि पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सके।इस अवसर पर अफान खान राजपूत, राहुल सक्सेना, राजीव भारती, सुरेंद्र गौतम, विजय मौर्या, सनी सागर, और मुनीश ने भी इस अभियान में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here