होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: हाथरस सत्संग हादसे के पीड़ित परिवारों को दी गई आर्थिक मदद,...

बिल्सी: हाथरस सत्संग हादसे के पीड़ित परिवारों को दी गई आर्थिक मदद, डीएम,एसएसपी,एसडीएम ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष,व विधायक की मौजूदगी में सोंपे गए चैक,

बिल्सी। हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में तहसील क्षेत्र की एक किशोरी और दो महिलाओं की मौत हुई थी, आज इन पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता के चेक ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य,डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डा.ब्रजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता,बिल्सी विधायक हरिश शाक्य, की मौजूदगी में भेंट किए गए ।

एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने बताया कि सबसे पहले क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी मंगू देवी पत्नी रामनिवास का चेक उनके बड़े पुत्र ऋषिपाल सिंह को भेंट किया। इसके बाद नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी किशोरी रोशनी का चेक उनकी मां कमलेश कुमारी को सौंपा और अंत में क्षेत्र के फतेह नगला निवासी वीरावती पत्नी प्रेमपाल सिंह का चेक उनके पति प्रेमपाल सिंह को भेंट किया। ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष ने सभी पीड़ित परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश की सरकार उनके सभी सुख-दुख में पूरी तरह साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here