होम राज्य उत्तर प्रदेश सिकंदराराऊ: मंगलवार की शाम सत्संग में हुए हादसे में बिल्सी क्षेत्र के...

सिकंदराराऊ: मंगलवार की शाम सत्संग में हुए हादसे में बिल्सी क्षेत्र के 3 लोगों के मारे जाने के समाचार

बिल्सी।मंगलवार की शाम सिकंदराराऊ सत्संग में हुए एक बड़े हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने के समाचार हैं, अभी तक 121 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है वहीं 35 लोगों की हालत गंभीर वताई जा रहीं है। सतसंगियों की मौत का आंकड़ा बढ़ने की सम्भावना जताई जा रहीं है।भगदड़ के मामले में पुलिस ने मुख्य सेवादार, सत्संग के आयोजकों और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात सिकंदराराऊ थाने में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य सेवादारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है

मरने वाले लोगों में जनपद बदायूँ की बिल्सी व बिसौली तहसील क्षेत्र के भी कई लोगों के मारे जाने का समाचार मिला है।आपको बता दें की सिकंदराराऊ में साकार हरि बाबा के दर्शन के लिए बिल्सी से भी एक बस कल सुबह 6:00 बजे रवाना हुई थी जिसमें नगर सहित निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 60 लोग सवार थे, सतसंग में हुई भगदड़ हादसे में शिकार हुई मोहल्ला नंबर 5 निवासी रोशनी पुत्री कैलाश और ग्राम फतेह नगला निवासी वीरवती पत्नी प्रेमपाल सिंह भी अपने परिवार के साथ सत्संग में शामिल होने गई थी इसी भगदड़ में दोनों की मौत हो गई है।वहीं बिसौली निवासी कुसमा 38 पत्नी ज्ञान सिंह इस्लामनगर के लभारी निवासी धर्मावती 44 पत्नी जगपाल सिंह बिल्सी के ग्राम गढ़ी निवासी मांगू देवी 60 पत्नी प्रेमपाल सिंह के हादसे में जान चली गई सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम करियाबिंद निवासी पिंकी 25 पुत्री श्याम बाबू शर्मा कि हादसे में मौत हो गई बिल्सी के ग्राम अकोली की सुशीला देवी ने आपबीती व्यथा बताते हुए बताया की भगदड़ स्थल से कुछ ही दूर हाईवे पर में सड़क किनारे खड़ी हुई थी वहीं चंद कदम की दूरी पर एक ढलान था इस ढलान पर चढ़कर लोग सड़क की ओर बढ़ रहे थे कि अचानक कोई बाहन के आ जाने से वहां एक साथ भगदड़ मच गई ढलान से चढ़ते वक्त जो गिर गया उसे उठाने वाला कोई नहीं मिला हाथरस की घटना में मौत के शिकार हुए लोगों के घर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहा है अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को पूरी मदद का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here