होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली सीओ व नाई प्रकरण की जांच अब दक्षिण क्षेत्र बरेली के...

बिसौली सीओ व नाई प्रकरण की जांच अब दक्षिण क्षेत्र बरेली के एसपी करेंगें, पीड़ित की गुहार पर डीआईजी बरेली परिक्षेत्र ने दिए आदेश।

बिसौली। नगर के सबसे चर्चित प्रकरण बिसौली CO (पुलिस क्षेत्राधिकार) एवं नाई प्रकरण की जांच डीआईजी बरेली परिक्षेत्र के आदेश पर दक्षिण क्षेत्र बरेली के एसपी को सौंप दी गई है, ज्ञात रहे कि पिछले 25 मई को बिसौली पुलिस क्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने हेयर कटिंग सैलून चलने वाले विनोद को उनके आवास पर देर से पहुंचने पर अभद्र व्यवहार कर भगा दिया गया, जिसके थोड़ी ही देर बाद नाई को सिपाहियों से पकड़वाकर एक रात हवालात की हवा खिला दी थी, जब परिजनों द्वारा इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई गई तो प्रकरण सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया ,मामला बिड़ते देख नाई के खिलाफ CO के आवास पर काम करने वाले एक सफाई कर्मचारी से एससी एसटी का मुकदमा दर्ज़ करवा दिया,

जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शनी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंप थी , पीड़ित ने बरेली के डीआईजी से मिलकर जांच बदलने की गुहार लगाई, जिसके बाद डीआईजी बरेली मंडल बरेली ने इस प्रकरण की जांच एसपी दक्षिणी क्षेत्र बरेली को सौंप दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here