होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, पर्यावरण जागरूकता अभियान के...

बिल्सी: तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण,

बिल्सी।जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आज तहसील बिल्सी में आयोजन किया गया चुनाव अधिसूचना समाप्त हो जाने के बाद यह पहला जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया था। जिला अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की भारी भीड़ जुटी, समाधान दिवस के समापन के पश्चात तहसील परिसर में जिलाधिकारी मनोज कुमार एसपी आलोक प्रियदर्शी जिला वन अधिकारी उप जिलाधिकारी प्रावधान शर्मा क्षेत्राधिकार सुशील कुमार सिंह अधिशासी अभियंता बदायूं आर्यन वर्मा सहित सभी आला अधिकारियों ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पौधारोपित किये गए,इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की ग्लोबल वार्मिंग के कारण बढ़ते तापमान से बचने के लिये हम सबको पर्यावरण हित मे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है अतः हम सभी को जागरूक करके इस अभियान को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here