
एक तूफान की हवा में उड़ गया बिल्सी का बिजली महकमा, लोग उड़ा रहे खिल्ली, विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार की खुल गई पोल।
बिल्सी। 5 जून की मध्य रात्रि में चंद मिनटों की तेज हवाओं ने बिल्सी के बिजली विभाग की पोल खोल कर रख दी विभाग में हो रहे नए कार्य कितने गुणवत्ता पूर्ण हैं इससे समझा जा सकता है। चंद मिनटों की तेज़ हवाओं में तास के पत्ते की तरह उड़ गया पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर, यही कारण है कि आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग नगर में बिजली व्यवस्था वहाल नहीं कर पाया है, विद्युत व्यवस्था को आज पांचवे दिन अर्थात 100 घंटे भी पूरी तरह से वहाल नहीं कर सका है। यह हालत तब हैं जब जिले के आलाधिकारी भी दिन रात इसकी मोनिटरिंग कर रहे हैं।
आज पांचवें दिन उपखंड अधिकारी के के गंगवार ने स्वदेश केसरी को बताया कि आज थाना परिसर क्षेत्र एवं नफीस खान के ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। 11000 की हाई टेंशन लाइन का कार्य पूरा कर दिया गया है। श्री गंगवार ने बताया कि बीती रात 2:00 बजे के लगभग फीडर नंबर एक दो पर विद्युत आपूर्ति चालू की गई थी जो सुबह 6 बजे तक चली जिससे उपभोक्ताओं ने मोटर से पानी भर लिया तथा थोड़े बहुत इन्वर्टर भी चार्ज कर लिए। वहीँ विभाग ने रात को 11 बजे तक शहर के 90 प्रतिशत हिस्से में बिजली सप्लाई का वायदा किया था लोग इसी इंतज़ार में बैठ कर इंतज़ार करते रहे कि कब लाइट लाइट आए। 4 दिनों बात रात 2 बजे बिजली के दर्शन कर लोग चैन से 4 घण्टे भी न सो सके तब तक फिर से बिजली रानी रूठ कर चली गईं, जो खबर लिखे जाने तक नहीं आईं थी।
विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का कार्य आर एन वर्मा की निगरानी में किया जा रहा है। वह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं वहीं एसडीओ के के गंगवार अवर अभियंता दिनेश कुमार विद्युत कर्मियों के साथ कार्यस्थल पर डटे हुए हैं।
स्वदेश केसरी ने एक्सईन आर एन वर्मा से मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान बताया की नगर के बाकी बचे हुए हिस्से के कार्य को पूर्ण करने के लिये काम तेज़ गति से जारी है , सप्लाई चालू कब तक कराई जाने के बाबत पूछे जाने पर एक्सईएन ने शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू होने की सम्भावना जताई है। उन्होंने बताया लाइन में कुछ तकनीकी कमी है जिसको दूर किया जा रहा है।

























