होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी से कासगंज बिसौली चन्दौसी मुरादाबाद मार्ग पर शीघ्र बढ़ाई जाएंगी 2...

बिल्सी से कासगंज बिसौली चन्दौसी मुरादाबाद मार्ग पर शीघ्र बढ़ाई जाएंगी 2 बसें- प्रेम सिंह (एआरएम) पीतल नगरी डिपो

बिल्सी। क्षेत्र वासियों की लंबे समय से चली आ रही परिवहन समस्या से निजात दिलाने के लिए शीघ्र ही मुरादाबाद चंदौसी बिसौली से बिल्सी होते हुए कासगंज रूट पर जल्दी ही 2 अन्य रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) पीतल नगरी प्रेम सिंह ने स्वदेश केसरी तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय को दी है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पीतल नगरी डिपो ने एक बस इस रूट पर संचालित कर दी है लोड फैक्टर मानक के अनुरूप आने से डिपो ने इसी रूट पर दो रोडवेज बसें जल्द संचालित करने जा रहा है। बता दें इस रूट पर पिछले एक लंबे अरसे से कासगंज डिपो की एक रोडवेज बस सेवा संचालित थी बाकी पूरे दिन लोगों को डग्गा मार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था एक माह पूर्व स्वदेश केसरी न्यूज़ ने इस रूट की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here