- दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है घटना,
- 8 फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू,
बदायूँ।शहर के बीचोंबीच सब्जी मंडी के पास खैराती चौक से नेहरु चौक जाने वाली सड़क पर “न्यू गांधी ड्राइफ्रूट्स” के नाम से विख्यात दुकान में आज दोपहर 12 से एक के बीच मे दुकान के ऊपरी मंजिल में इलेक्ट्रिक शॉट सर्किट से आग लग गई, दुकानदार को सामने वाले दुकानदरों ने ऊपर से धुआं निकलने की जानकारी दी, दुकानदार ने दौड़कर ऊपर भागा लेकिन तब तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी, दुकानदार ने इसकी सूचना तत्काल फ़ायरविग्रेड को दी, फ़ायरविग्रेड को दुकान तक आने में लगभग आधा घंटा लग गया तब तक आग ऊपरी मंजिल पर भयंकर रूप ले चुकी थी,जिससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।फ़ायरविग्रेड की आठ गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों में फैलने से पूर्व इस पर काबू पा लिया गया वरना दिन दहाड़े शहर में बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।


घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े बाजार में न्यू गांधी ड्राइफ्रूट्स के नाम से यह दुकान जिले के बड़े किराना व्यापारियों में सुमार है।जिसपर दो भाई जय गांधी – मनु गांधी किराना का थोक एंव फुटकर व्यवसाय करते है। रोजाना की तरह ही दोनोँ भाई दूकान पर व्यापार कर रहे थे दुकान पर थोक व रिटेल दोनोँ का व्यापार होता है इसलिए दुकान खुलने से लेकर देर रात तक भारी भीड़ रहती है, व्यापारी की दुकान में आग लगते ही दुकान में भगदड़ मच गई जब तक आग पर क़ाबू पाने के उपायों के बारे में सोच जाता तब तक आग बेकाबू हो गई थी, तभी मौके पर पहुंची फायर सर्विसेस की गाड़ीयों ने आग पर कावू पाने की कोशिश की लेकिन आग बिकराल रुप ले चुकी थी। पुलिस के अनुसार आग को काबू करने में लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत लगी जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका, जब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। आसपास के लोगों के अनुसार किराना के संचालक का लगभग 50-60 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया यही आग अगर आसपास की दुकानों तक पहुंच जाती तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दुकान में सफाई का कार्य चल रहा था। नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

























