होम राज्य उत्तर प्रदेश लखनऊ के बालाही ग्रैंड होटल में लगी आग. -अमर उजाला हिंदी...

लखनऊ के बालाही ग्रैंड होटल में लगी आग. -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


लखनऊ के बलाही ग्रैंड होटल में आग लग गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार


लखनऊ के चारबाग स्थित तीन मंजिला होटल बालाजी ग्रैंड के किचन में रविवार को आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

अमीनाबाद में गणेशगंज निवासी मुकेश अग्रवाल का एपीसेन रोड पर तीन मंजिला बालाजी ग्रैंड होटल स्थित है। यहां सुबह 9:15 बजे होटल के किचन में भट्ठी के पास लगी चिमनी में अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। यह देख वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते पूरे होटल में धुआं भर गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

घटना के समय होटल की पहली मंजिल पर गेस्ट ठहरे हुए थे, जबकि दूसरी मंजिल पर नौ कर्मचारी मौजूद थे। धुआं भरने के कारण गेस्ट व अन्य कर्मचारी फंस गए। कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। वे खुद होटल में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

सभी को निकाला गया सुरक्षित

होटल मालिक मुकेश अग्रवाल के मुताबिक, घटना के दौरान सबसे पहले गेस्ट को बाहर निकाला गया। इस बीच दमकलकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि, काफी हद तक होटल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here