होम राज्य Odisha Vidhan Sabha Election BJD Candidate Details; Kausalya Pradhani | Sanghamitra Swain...

Odisha Vidhan Sabha Election BJD Candidate Details; Kausalya Pradhani | Sanghamitra Swain | BJD ने विधानसभा के लिए नेताओं की पत्नियों को उतारा: 70 नामों की पहली लिस्ट में 12 महिलाएं,

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • Odisha Vidhan Sabha Election BJD Candidate Details; Kausalya Pradhani | Sanghamitra Swain

भुवनेश्वर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
 BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार (27 मार्च) को विधानसभा चुनावों के लिए 71 उम्मीदवारों की घोषणा की। - Dainik Bhaskar

BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार (27 मार्च) को विधानसभा चुनावों के लिए 71 उम्मीदवारों की घोषणा की।

ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) ने चार महिलाओं को उनके पतियों की जगह विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है। इन महिलाओं के पति या तो 2019 के चुनाव में जीते थे या दूसरे स्थान पर रहे थे।

BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार (27 मार्च) को विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। राज्य में 13, 20, 25 मई और 1 जून को चार चरणों में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

नेता जिनकी पत्नियों को मिला है टिकट :

1. सदाशिव प्रधाननी: इन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। 2019 में नबरंगपुर से BJD विधायक बने, लेकिन दोबारा टिकट नहीं मिला। उनकी जगह उनकी पत्नी कौशल्या प्रधाननी ने को पार्टी ने टिकट दिया।

2. पूर्ण चंद्र स्वैन : बीजद ने तीन बार के विधायक पूर्ण चंद्र स्वैन को भी पार्टी का टिकट देने से इनकार कर दिया। वह 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा के लिए चुने गए। उनकी जगह उनकी पत्नी संघमित्रा स्वैन को टिकट मिला है।

3. सुभाष गोंड : बीजद ने 2019 में उमरकोट विधानसभा क्षेत्र में सुभाष गोंड को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, वह भाजपा के नित्यानंद गोंड से हार गए थे। इस साल, पटनायक ने सुभाष को टिकट नहीं दिया, लेकिन उनकी पत्नी नबीना नायक को उम्मीदवार बनाया।

4. रवीन्द्र : पूर्व सांसद रवीन्द्र 2014 में चुने गए थे। वह 2019 में भाजपा के प्रताप सारंगी से लोकसभा चुनाव हार गए थे। बालासोर जिले की बस्ता विधानसभा सीट से उनकी पत्नी सुभाषिनी जेना को BJD का टिकट दिया है।

कौशल्या हिकाका को फिर से मिला टिकट

इसके अलावा, लोकसभा के लिए उम्मीदवारों की सूची में BJD अध्यक्ष ने कोरापुट निर्वाचन क्षेत्र के लिए कौशल्या हिकाका को फिर से नामांकित किया है। हालांकि वह 2019 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार सप्तगिरी उलाका से 3,613 वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थीं, लेकिन कौशल्या को टिक दिया गया है। वे पूर्व सांसद झिना हिकाका की पत्नी हैं, जो 2014 में कोरापुट लोकसभा सीट से चुनी गई थीं।

पहली सूची में 71 में से 12 महिलाएं

BJD के विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में 12 महिलाएं शामिल हैं। महिला उम्मीदवारों में एक स्पीकर, दो मंत्री और दो मौजूदा विधायक भी शामिल हैं।

नबीना नायक को उमेरकोटे से टिकट मिला। कौशल्या प्रधाननी को नाबारंगपुर से टिकट मिला। सुभाषिनी जेना को बसाता से टिकट मिला।

नबीना नायक को उमेरकोटे से टिकट मिला। कौशल्या प्रधाननी को नाबारंगपुर से टिकट मिला। सुभाषिनी जेना को बसाता से टिकट मिला।

संघमित्रा स्वैन को सोरोड़ा से टिकट मिला।

संघमित्रा स्वैन को सोरोड़ा से टिकट मिला।

इसके अलावा, पटनायक ने दो पूर्व स्पीकर्स एसएन पात्रो और महेश्वर मोहंती के बेटों को भी नामांकित किया है। एसएन पात्रो के बेटे बिप्लब को दिगपंडी विधानसभा सीट से नामांकित किया गया है, वहीं महेश्वर मोहंती के बेटे सुनील पुरी से चुनाव लड़ेंगे।

चिकिटी से मां की जगह बेटों को मिली सीट
चिकिटी विधायक और मंत्री उषा देवी के बेटे चिन्मयानंद श्रीरूप देब को उनकी मां की सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है। उषा देवी 1990, 2000, 2004, 2009, 2014 और 2019 में चिकिटी सीट से विधानसभा के लिए चुनी गईं। वह 2011 से नवीन पटनायक सरकार में मंत्री हैं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here