होम राज्य Delhi Airport IndiGo Flight Landing Controversy | Delhi Dense Fog | दिल्ली...

Delhi Airport IndiGo Flight Landing Controversy | Delhi Dense Fog | दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर 15 मिनट खड़ा रहा विमान: टैक्सी-वे पर नहीं रुका, टोइंग विमान से पार्किंग पर लाया गया; कई फ्लाइट्स लेट

नई दिल्ली51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इंडिगो की फ्लाइट 6E-2221 अमृतसर से सुबह 7:20 बजे उड़ान भरकर सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंची थी। (फाइल) - Dainik Bhaskar

इंडिगो की फ्लाइट 6E-2221 अमृतसर से सुबह 7:20 बजे उड़ान भरकर सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंची थी। (फाइल)

देश के सबसे बिजी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) पर रविवार को इंडिगो का एक विमान लैंडिंग के बाद रास्ता भटक गया। वह टैक्सी-वे पर न रुक कर रनवे के आखिरी छोर पर चला गया। इस वजह से 15 मिनट तक रनवे ब्लॉक रहा। इस दौरान कई विमान लैंडिंग और टेकऑफ परमिशन नहीं मिलने के कारण लेट हो गए।

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-2221 अमृतसर से सुबह 7:20 बजे उड़ान भरकर सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंची थी। लैंडिंग के बाद उसे टैक्सी-वे से होकर पार्किंग तक पहुंचना था, लेकिन वह रनवे के आखिरी पॉइंट पर जाकर रुक गई। एयरपोर्ट मैनेजमेंट को जब इसकी सूचना मिली तो उसे टोइंग विमान से खींचकर पार्किंग तक लाया गया।

घटना को लेकर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा- फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे लैंड हुई। उस समय दिल्ली में घना कोहरा था। कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट एग्जिट टैक्सी-वे पर नहीं रुकी और रनवे पर आगे चली गई। घने कोहरे के कारण अन्य विमान भी प्रभावित हुए।

पिछले 3 महीने में फ्लाइट लेट और हंगामे से जुड़ी 5 बड़ी घटनाएं…

1. 31 जनवरी: स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की से छेड़छाड़, आरोपी ने गलत तरीके से छुआ
31 जनवरी को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-592 कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी। इस दौरान एक 26 साल की लड़की के साथ एक पैसेंजर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पैसेंजर बगल में बैठकर उसे गलत तरीके से छू रहा था। उसने जानबूझकर अपना हाथ उसके हाथ और जांघ पर रखा था। पूरी खबर पढ़ें…

2. 14 जनवरी: दिल्ली- गोवा फ्लाइट 13 घंटे लेट, पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा

पायलट पैंसजर को विमान के लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान पीली हुडी पहने एक युवक अपनी सीट से दौड़कर आया और पायलट को थप्पड़ जड़ दिया।

पायलट पैंसजर को विमान के लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान पीली हुडी पहने एक युवक अपनी सीट से दौड़कर आया और पायलट को थप्पड़ जड़ दिया।

14 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते इंडिगो की गोवा जाने वाली फ्लाइट (6E-2175) 13 घंटे लेट हो गई। इससे एक पैसेंजर नाराज हो गया और उसने पायलट को थप्पड़ मार दिया। वह सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट। पूरी खबर पढ़ें…

3. 14 जनवरी: गोवा की जगह मुंबई पहुंची फ्लाइट, पैंसजर्स ने टरमैक के पास बैठकर डिनर किया

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे नाराज पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे नाराज पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

14 जनवरी को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E2195 12 घंटे लेट उड़ान भरने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे पैसेंजर्स नाराज हो गए। वे रनवे के पास टरमैक पर बैठ गए और खाना खाने लगे। इसके बाद इंडिगो पर 1.80 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख का जुर्माना लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

4. 13 जनवरी​​​​​​​: मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट की बांग्लादेश में लैंडिंग, 12 घंटे विमान में ही बैठे रहे पैसेंजर

फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली।

फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली।

13 जनवरी 2024 को मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बांग्लादेश के ढाका में लैंड कराया गया। गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी और उसे डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। पासपोर्ट नहीं होने का कारण यात्रियों को 12 घंटे फ्लाइट के अंदर ही बैठना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

5. 26 नवंबर​​​​​​​: इंडिगो पैसेंजर की सीट पर कुशन नहीं था, शिकायत पर केबिन क्रू ने कहा- खुद ढूंढ लीजिए

महिला पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस को टैग कर बिना कुशन वाली सीट की तस्वीर पोस्ट की। कंपनी ने कहा- स्टाफ ने गंदी सीट देखी थी। बाद में उसे बदल दिया गया।

महिला पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस को टैग कर बिना कुशन वाली सीट की तस्वीर पोस्ट की। कंपनी ने कहा- स्टाफ ने गंदी सीट देखी थी। बाद में उसे बदल दिया गया।

26 नवंबर को​​​​​​​ इंडिगो की फ्लाइट 6E 6798 पुणे से नागपुर जा रही ​​​​​​​थी। इसमें एक महिला पैसेंजर सागरिका पटनायक ने आरोप लगाया कि उनकी सीट पर कुशन ही नहीं था। उन्होंने इसकी शिकायत जब क्रू मेंबर से की तो उन्हें कहा गया कि खुद आसपास ढूंढ लीजिए। हालांकि बाद में उन्हें कुशन दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

कम विजिबिलिटी में भी हो सकती है IGI एयरपोर्ट पर लैंडिंग
दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यहां हर रोज लगभग 1,400 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं। यहां चार रनवे हैं। इनमें से 2 रनवे कैट-3 सुविधा से लैस हैं। इसका मतलब यहां से खराब मौसम में भी प्लेन लैंड और टेकऑफ कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पायलट को भी कैट-3 की ट्रेनिंग होनी चाहिए।

दरअसल, CAT-3 यानी कैटेगरी-3 खराब मौसम में फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग कराने का इंटरनेशनल स्टैंडर्ड है। इसमें एडवांस ऑटोपायलट, ग्राउंड इक्विपमेंट और प्रिसिशन इंस्ट्रूमेंट अप्रोच शामिल होता है, जिसकी मदद से कम विजिबिलिटी के दौरान फ्लाइट की लैंडिंग कराई जाती है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here