बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरमाई बुजुर्ग निवासी लाल बहादुर सक्सेना 50 रोजाना की तरह खेत की रखवाली के लिए खेत गए हुए थे।आज सुबह घर न आने पर उनकी लड़की निशा सक्सेना ने खेतपर जाकर देखा तो लाल बहादुर खेत के पास मृत अवस्था मे पड़े मिले। निशा ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे मे लेकर मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:फसल रखवाली के लिए गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों मौत,परिवार में मचा...

























