नेपाल के मेची आई हाॅस्पिटल के एचओडी ऑप्टोमेटरी विभाग के एचओडी श्री अमित कुमार सिंह ने बीमारियों में अल्ट्रासाउण्ड का महत्व समझाया-जैसे आँखों के कैन्सर को कैसे पता कर सकते हैं? मोतियाबिन्द ऑपरेशन के पूर्व अल्ट्रासाउण्ड का क्या महत्व है? उन्होंने आँख के पर्दे की बीमारी और पुतली की बीमारी आदि में अल्ट्रासाउण्ड का उपयोग समझाया। वह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के काॅलेज ऑफ पैरामेडिकल सांइस की ओर से ए क्वीक गाइड टू आफ्थैलमिक अल्ट्रासाउंड बी स्कैन एण्ड इंटरप्रिटेशन पर आयोजित वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। इससे पूर्व काॅलेज के उपप्राचार्य प्रो.नवनीत कुमार ने मुख्य वक्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। संचालन श्री राकेश यादव ने किया।
मुख्य वक्ता ने वेबिनार के दौरान यह भी सन्देश दिया कि अगर किसी भी उम्र के व्यक्ति की आँखों की पुतली में सफेदी दिखे या अचानक आँखों की रोशनी पर प्रभाव पड़े तो उनको तुरन्त आँखों के डाॅक्टर से परामर्श करना चाहिए। इस वेबिनार में आप्टोमेटरी डिपार्टमेन्ट के सभी फैकल्टी श्री पिनाकी अदक, श्री सतेन्द्र सचान, श्री जैनुल अवेदिन, शिखा शर्मा के अलावा बैचलर्स के फस्र्ट, थर्ड, फिफ्त, सिक्थ सेमेस्टर्स के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मास्टर्स के भी स्टुडेंटस ने भाग लिया। वेबिनार में करीब 100 स्टुडेंटस ने शिरकत की। इनमें से छात्र-अली, आशीष सक्सेना, रियाजुल ने मुख्य वक्ता से सवाल भी किए।


























