होम स्वदेश केसरी ब्यूरो षटतिला एकादशी के पर्व पर राहगीरों को किया चाय-बिस्किट का वितरण,

षटतिला एकादशी के पर्व पर राहगीरों को किया चाय-बिस्किट का वितरण,

बदायूँ।भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला के सामने माघ के पावन मास में षटतिला एकादशी के पर्व पर धर्मशाला के पूर्व प्रबंधक श्री राम स्वरूप शर्मा के निर्देशन में पंडित गिरीश कुमार शर्मा द्वारा गत वर्षों की भाँति धर्मशाला के बाहर रास्ते से गुज़रने वाले राहगीरों को सुबह 6 बजे से प्रेम पूर्वक चाय एवं बिस्किट वितरण किया गया।इस पुण्य कार्य मे सर्व-धर्म के लोगों ने आपस में मिलजुल कर चाय-बिस्किट का वितरण एवं सेवन किया।

यह वितरण सुबह 6 बजे से 09:30 बजे तक चला।
पंडित गिरीश शर्मा ने बताया कि माघ के महीने को स्नान-दान और तप के लिए बहुत महत्वपूर्ण महीना माना गया है। माघ महीने में सूर्य देव, मां गंगा और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को सारे पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है।

इस मौके पर आयुष भारद्वाज, दिनेश शर्मा, अमोल शर्मा, सोनू शर्मा, रामसेवक त्यागी, शरद रस्तोगी, पप्पू पंडित जी, उमाशंकर दरोगा, संत सिंह भीम सिंह, असलम, अंगूरी, सौरभ सचान आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here