होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत मे किसानों ने क्षेत्र मे...

बिल्सी में भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत मे किसानों ने क्षेत्र मे सूख चुकी भैंसोर, सोत एवं अरिल नदी की जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग।

सरकार जल्द आवारा गोवंशों से मुक्ति दिलाए ,किसान परेशान

बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की मासिक पंचायत तहसील परिसर मे आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया गया। बाद में आठ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मोहित कुमार सिंह को सौंपा।

पंचायत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि बिल्सी तहसील क्षेत्र में पूर्व में बहने वाली भैंसोर, सोत एवं अरिल नदी सूख चुकी हैं। जिसकी भूमि पर कुछ दबंगों ने नदी पर कब्ज़ा कर लिया है। प्रशासन को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन नदियों को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराकर पुनर्जीवित करना चाहिए। जिससे किसानों को सिंचाई में इनका लाभ मिल सके।

तहसील अध्यक्ष नन्नू सैफी ने कहा क्षेत्र के कई मार्ग काफ़ी जर्जर है। जिससे किसान वाहन, स्कूली वाहन, एम्बुलेंस आदि को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि गांव बादशाहपुर श्री चंद के मकान से लेकर शिव मंदिर तक जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसलिए इनका जल्द मार्ग का निर्माण कराया जाए। ज़िला महासचिव कृष्ण अवतार शाक्य एवं नगराध्यक्ष आरिफ़ रज़ा ने कहा कि क्षेत्र में राशन कोटेदार अपनी मनमानी कर रहे है। लाभार्थियों को यूनिट के अनुसार राशन का वितरण नहीं कर रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल रही है। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि पूरे जिले में आवारा गोवंशों का आतंक है। किसान रात-रातभर ठंड में सो भी नहीं पा रहा है। इसलिए सरकार को पर्याप्त गोशालाओंं का निर्माण कराए। इस मौके पर रहीस अहमद, इस्तखार, नन्नू सैफी, जफर, रईस अहमद, कासिम अली, अनवार शाह, रामेश्वर मौर्य, कप्तान सिंह, जलालुद्दीन, पूरनलाल, जगमोहन, दिलशाद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here