होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत 50 से अधिक गर्भवती...

बिल्सी में प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को लेनी चाहिए पूरी नींद-डॉ चारु वार्ष्णेय

बिल्सी। आज बृहस्पतिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी गई।यह शिविर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय ने बताया कि गर्भावस्था का समय गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत नाजुक होता है। यह स्त्रियों के लिए उनकी जिंदगी का एक नया मोड़ होता है जो काफी सुंदर होता है, इसके साथ साथ महिलाओं के लिए काफी कठिन भी रहता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत रहती है। गर्भावस्था के दौरान उन्हे पूरी नींद लेनी चाहिए। बहुत सी ऐसी महिलाएं होती हैं जो काम काज के चक्कर में पूरी नींद नहीं ले पाती। फिर इसके कारण उनको थकावट महसूस होती है। कई बार तो नींद ना पूरी होना चिंता का विषय भी बन जाता है। इस मौके पर डा.जयश्री शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा, अमृता, प्रतिक्षा आदि मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here