होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में अधिशासी अधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण, गौशाला प्रभारी...

बिल्सी में अधिशासी अधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण, गौशाला प्रभारी को दिए ठंड से पशुओं को बचाव के निर्देश!

बिल्सी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा.शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित अस्थाई गोशाला का आज बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला प्रभारी को ठंड से पशुओं को बचाव के लिए निर्देश भी दिए। इस दौरान गौशाला में छोटे-बड़े करीब सौ गोवंश मिले । जिनकी बेहतर तरीके से देखभाल की जा रही है। इस दौरान पशुओं के खाने के लिए पर्याप्त भूसा मिला।

जानकारी पर बताया गया पशुओं का अंबियापुर पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी डा.प्रिंयका माहेश्वरी द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर समय-समय पर पशुओं का उपचार भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जो भी आवारा पशु नगर में घूम रहे है उन्हे भी गोशाला में जल्द स‍रक्षित किया जाएगा। इसके लिए गोशाला में टिनशैड का निर्माण भी किया जा रहा है। ताकि शीघ्र उनको यहां रखा जा सके। ईओ ने सभी गोवंशों को गुड़ का भी सेवन कराया। इस मौके पर राजीव शर्मा, युधिष्ठर सिंह, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here