बिल्सी। नगर की श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में बीती मंगलवार की रात तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में अरुण कुमार तोमर के आवास पर समिति द्वारा सुंदररकांड का पाठ का आयोजन किया गया। जहां पर सुंदरकांड का महत्व बताते पंडित किशन स्वरुप दीक्षित ने कहा कि कलयुग में लोगों को अगर रोग तथा कष्टों से मुक्ति चाहिए तो घर-घर सुंदरकांड पाठ करना पड़ेगा। कलयुग में हनुमान जी साक्षात रूप में उपस्थित है। इससे पहले यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। बाद में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, चंद्रसेन माहेश्वरी, अशोक बाबू, राजकिशोर सिंह, शंभू सिंह, विशाल सिंह, विनोद कुमार सिंह, हरिओम सिंह, रजत तोमर, अमर तोमर, पवन कुमार गुप्ता, सुधीर सोमानी, अमित वाष्र्णेय, सौरभ बाबू, चंद्रशेखर वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

























