होम राज्य राजस्थान अभी अभी देश के इस बड़े नेता की बहू की भीषण हादसे...

अभी अभी देश के इस बड़े नेता की बहू की भीषण हादसे हुई मौत,बेटे की हालत गम्भीर,मचा कोहराम

अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे नौगांव थाना क्षेत्र में एक भीषण रोड़ एक्सिडेंट हो गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की जान चली गई। जबकि मानवेंद्र और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अलवर के सोलंकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर भी घायल हो गया।

दिल्ली से जयपुर परिवार संग जा रहे थे मानवेंद्र सिंह
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा और बेटे के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट 82.8 किलोमीटर रासगन व खुशपुरी के बीच कार का कंट्रोल अचानक बिगड़ गया और दीवार से टकरा गई।

आईसीयू में भर्ती मानवेंद्र सिंह
सड़क हादसे में पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। मानवेंद्र सिंह व उनके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का इलाज अलवर के सोलंकी अस्पताल में चल रहा है। जहां डॉक्टर्स ने चित्रा को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनका शव राजीव गांधी हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखा गया है।

पुलिस पता लगा रही है हादसे की वजह
एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने कहा कि हादसा कैसे हुआ। इसकी जांच की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही घायलों को इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी के ड्राइवर की हालत भी गंभीर है। मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस और भाजपा के नेता अस्पाल पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here