होम राज्य उत्तर प्रदेश Cm Yogi Adityanath May Visit Badaun On January 27 – Amar Ujala...

Cm Yogi Adityanath May Visit Badaun On January 27 – Amar Ujala Hindi News Live


CM Yogi Adityanath may visit Badaun on January 27

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को बदायूं आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को दातागंज विधायक समेत जिले के अधिकारी दातागंज के सैजनी में बने हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड की एथेनॉल प्लांट पर पहुंचे। वहां पर पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने, जनसभा स्थल, पार्किंग स्थल समेत अन्य जगहों को देखा। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

शुक्रवार को प्रशासन को मुख्यमंत्री के इसी माह आने के संभावित कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दातागंज के सैजनी में बने एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं। इसे लेकर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ केशव कुमार, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनीष सिंह, विद्युत अधीक्षण अभियंता आरएन वर्मा समेत जिले के तमाम अधिकारियों के साथ प्लांट पर पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड से लेकर मंच, जनसभा स्थल आदि के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ काफी समय तक बैठक भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here