राहुल पाठक जिला संवाददाता
फोटो साभार-राजीव फोटो स्टूडियो निकट राजमहल गार्डन बदायूँ
- अरविंद गुप्ता बने जिलाध्यक्ष,प्रदीप कुमार शर्मा को बनाया महामंत्री,
- महेंद्र पाल सिंह को जिला चेयरमैन
- युवा जिलाध्यक्ष की कमान उज्ज्वल गुप्ता को
- सचिन सूर्यवंशी को युवा प्रांतीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
- नई टीम के विस्तार के लिये 15 दिन का समय
- प्रदेश में पहली बार व्यापार मंडल अपने वरिष्ठ व्यापारियों व उद्योगपतियों का कर रहा सम्मान
- नवनीत गुप्ता फिर जिलाध्यक्ष के पद की दावेदारी छोड़ नगर अध्यक्ष बने।इससे पूर्ब संगठन हित में जिलाध्यक्ष पद त्यागकर नगर अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं।
- जनपद के वरिष्ठ व्यापारियों व उद्यमियों का प्रदेश कार्यकारिणी व नवगठित जिलाकार्यकारिणी ने सयुंक्त रूप से किया सम्मान
- व्यापारियों की आवाज को शाशन प्रशाशन तक पहुँचाने के लिये पत्रकारों का भी किया गया सम्मान।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का बदायूँ में सम्बेधानिक तरीके से किया गया गठन,इसके प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने जिलाकार्यकारिणी के गठन के लिये महेंद्र पाल सिंह को जिला सयोंजक व नगर कार्यकारिणी के गठन के लिये प्रदीप कुमार शर्मा को नगर सयोंजक बनाया था, दोनों संयोजकों की जनपद व नगर के व्यापारियों की सलाह के उपरांत आज बैष्णों लॉन में आयोजित व्यापारी समागम और सम्मान समारोह में जिलाकार्यकारिणी व नगर कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की।जिसमें अरविंद गुप्ता को जिलाध्यक्ष व प्रदीप कुमार शर्मा को जिला महामंत्री, नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी नवनीत गुप्ता “सोन्टू” व नगर महामंत्री की जिम्मेदारी संजीब आहूजा “सोनू” व राजेश गुप्ता “भल्लू” को सयुंक्त रूप से नगर महामंत्री को सौंपी गयी।
सर्वप्रथम जिला सयोंजक महेंद्र पाल सिंह व नगर सयोंजक प्रदीप शर्मा ने प्रदेश सयोंजक नवनीत गुप्ता एवं व्यापारियो की सलाह से भेजे गए नामो पर विचार कर अरविंद गुप्ता जिलाअध्यक्ष,जिलामहामंत्री प्रदीप शर्मा जिला कोशाध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष नरेश शंखधार प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने महेंद्र पाल सिंह को जिला चेयरमैन तथा सचिन सूर्यवंशी को युवा प्रांतीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी. युवा के लिये जिलाअध्यक्ष उज्जवल गुप्ता बनाया नगर इकाई के लिए अध्यक्ष पद पर नवनीत गुप्ता शोन्टू नगर उपाध्यक्ष सुनील भदौरिया नगर महामंत्री संजीव आहूजा एवं राजेश गुप्ता भल्लू नगर कोशाध्यक्ष सोनू वर्मा ऑडिटर अमित वैश्य को जिम्मेदारी दी साथ ही नवगठित इकाइयो द्वारा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल प्रांतीय सयोंजक नवनीत गुप्ता शोन्टू को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कंसल प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र कंसल जी को तलवार भेंट कर फूल मालाओं से सम्मान किया

उद्योगपति एवं वरिष्ठ व्यापारी सम्मान मेंथा उद्योग से हर प्रसाद पटेल ,प्रकाश चन्द गुप्ता ,नितिन अग्रवाल,हरी अग्रवाल सरार्फा व्यवसायी से राज किशोर वैश्य,जय प्रकाश लड्डा, उद्योगपति से राम प्रकाश आहूजा,अनुपम गुप्ता जिम्मी,ज्योति मेहंदीरत्ता,गिरीश जुनेजा, वरिष्ठ व्यापारी सम्मान रामनिवास गुप्ता,रविश गुप्ता आदि को व्यापार गौरव से सम्मान किया गया
इस अवसर पर प्रदेश सयोंजक व नगर अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कि आज की तारीख ऐतिहासिक दिन होगा आज से नए मजबूत संगठन की शुरुआत हुई है इस समारोह में उद्योगपति और व्यापारियो का जो संगम हुआ है इस ऊर्जा से व्यापारी में एक जोश का संचार होगा जिला इकाई और नगर इकाई की मजबूत तस्वीर व्यापरिजनो के बीच बनेगी जल्द ही इकाई का विस्तार किया जाएगा
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि व्यापारियो एवं संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसका में बखूवी पालन करूँगा साथ ही संगठन में जो व्यपारी हित की सोच रखता होगा उसको जिम्मेदारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले का भृमण कर कस्बो और तहसीलो में संगठन का गठन किया जाएगा
जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि अब संगठन व्यापारी की राय से बनेगा किसी को जबर्दस्ती थोपा नही जाएगा जल्द ही जिले के व्यापारियो से संपर्क कर संगठन को मजबूत किया जाएगा,
जिला युवा अध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता ने कहा कि युवा व्यापारियो को आगे लाकर उनके जोश को व्यापारी हितों में लगाया जाएगा जल्द ही युवाओ की ताकत का प्रदर्शन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा
इस अवसर पर नवगठित टीम के लिए उपस्थित व्यापारियो ने फूलमालाओं से लाद कर खुशी का इजहार किया











































