होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी मुख्यमंत्री निवास में पहले होती थी इफ़्तार पार्टी, अब गुरुवाणी

यूपी मुख्यमंत्री निवास में पहले होती थी इफ़्तार पार्टी, अब गुरुवाणी

अर्पित शर्मा लखनऊ संवाददाता की रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकारी रिहाइश पर इतवार 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को समर्पित ‘साहिबजादा दिवस’ का इनेकाद किया गया. साहिबजादा दिवस के मौके पर आज सीएम रिहाइश पर गुरुबाणी का पाठ भी हुआ. सुबह 11:30 बजे से कीर्तन में सीएम योगी समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सरकार के कई मंत्री मग्न दिखाई दिए.
इसको लेकर भाजपा नेता और सीएम योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा,”5 कालीदास मार्ग, यूपी के सीएम की वह रिहाइश है जहां 2017 से पहले सिर्फ रोज़ा इफ़्तार और ईद की दावतें होती थीं लेकिन अब उसी रिहाइश पर योगी जी की देखरेख में गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 4 बच्चों की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ मनाया जाता है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here