होम राज्य उत्तर प्रदेश भीषण ठंड को देखते हुए, योगी सरकार ने स्कूलों को लेकर किया...

भीषण ठंड को देखते हुए, योगी सरकार ने स्कूलों को लेकर किया फैसला..आज से पूरे प्रदेश में …..

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्कूलों के खुलने के समय को लेकर बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने इस संबंध में प्रदेश के सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है। निदेशक के अनुसार, प्रदेश के सभी स्कूलों के खुलने के समय को बदलकर सुबह 10 बजे का कर दिया गया है।

शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार, प्रदेश में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब तक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर था, जिसे बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया है।

इसके साथ ही स्कूल बंद होने का समय दोपहर 2 बजकर 50 मिनट के बजाय दोपहर तीन बजे कर कर दिया गया है। इसके चलते अब 5 घंटे ही कक्षाएं चलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here