होम राज्य उत्तर प्रदेश जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज-खेल को खेल भावना...

जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज-खेल को खेल भावना से ही खेला जाए- महेश चंद्र गुप्ता (विधायक)

बदायूँ।आज युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं के तत्वाधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी बदायूं में किया गया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन एथलेटिक्स एवं वॉलीबॉल की पुरुष एवं महिला वर्ग में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिसमें विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सीनियर वर्ग पुरुष में 100 मीटर दौड़ में मोनू यादव, 200 मीटर में अंकुर, 400 मीटर में दिव्यांशु एवं 1500 मीटर में अर्जुन मौर्या प्रथम रहे।

जूनियर वर्ग में पुरूष में 100 मीटर दौड में प्रियांशु, 1500 मीटर में सीनियर में रवि कुमार जूनियर में अर्जुन मौर्या वालीबाल सीनियर में म्याऊं ,जूनियर बालिका 400 मीटर में उपासना ,सीनियर 400 मीटर में दिव्यांशु, सब जूनियर 100 मीटर में अजय कुमार, जूनियर वर्ग में वॉलीवाल अंबियापुर की टीम विजयी रही।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक सदर महेश चंद गुप्ता द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल खेलने एवं सरकार द्वारा खिलाड़ियों को कोटा देकर नौकरी देने एवं ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनवाने के बारे में बताया गया।

प्रतियोगिता का संचालन जिला युवा कल्याण अधिकारी,बदायूँ हरि प्रेम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सभी विजयी खिलाड़ियों को जिला विकास अधिकारी श्री श्वेतांक पांडेय द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
इस दौरान राहुल चौबे, विशाल पाल, नरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, हिम्मत सिंह, अनुज सागर, नितिन कुमार, निर्णायक मंडल में ज्योति सक्सेना, सोमेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here