तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी।खाटू श्याम भक्तों ने इस बार नववर्ष 2024 का स्वागत श्री खाटू श्याम का संकीर्तन महोत्सव के रूप में मना कर किया गया,नगर के रामलीला मंच पर बीती रविवार की रात भक्तों ने यहां पंहुचे कलाकार शिवम लाडला दातागंज, अर्चित और सौरभ बाबू आदि कलाकारों ने अपने सुंदर भजनो से प्रेमियों को देर रात तक झूमने और थिरकने पर मजबूर कर दिया ।

संकीर्तन महोत्सव मे श्री खाटू श्याम प्रेमी भक्तजन दूर- दराज क्षेत्रों से आकर शामिल हुए ,नवबर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित महोत्सव में श्री खाटू श्याम प्रेमियों ने खूब आनन्द लिया ।संकीर्तन में उपस्थित प्रेमीजन भावविभोर होकर झूमते नज़र आये।श्री खाटू श्याम का 56 व्यंजनों से भोग लगाया गया।बाद में बाबा की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। महोत्सव को सफल बनाने में बाबा के भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

























