होम राज्य दिल्ली क्रिसमस के दिन PMO पहुंचे थे स्कूली बच्चे -PM मोदी ने बच्चों...

क्रिसमस के दिन PMO पहुंचे थे स्कूली बच्चे -PM मोदी ने बच्चों की विजिट का वीडियो किया शेयर: बच्चों से घिरे नजर आए प्रधानमंत्री।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों की विजिट का वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम स्कूली बच्चों के बीच घिरे नजर आए। क्रिसमस के दिन स्कूली बच्चे PMO की विजिट करने पहुंचे थे। पीएम ने बताया कि मेरे दफ्तर ने एक परीक्षा पास कर ली है। बच्चों ने मेरे दफ्तर को काफी अच्छा बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ईसाई समुदाय के साथ क्रिसमस मनाए जाने के बाद बच्चों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इन स्कूली बच्चों को पीएम मोदी ने आमंत्रित किया था. पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से बात की. उसके बाद पीएम ने बच्चों को आवास घूमने के लिए भेजा. पीएमओ की टीम ने इन बच्चों को दफ्तर से लेकर अन्य जगहों पर घुमाया और जानकारी दी. बच्चे पीएम आवास का आर्किटेक्चर और खूबसूरती देखकर काफी खुश देखे गए. इस दौरान जब बच्चों से पीएम बनकर ऑफिस आने के बारे में पूछा गया तो एक बच्ची का जवाब था कि मैं भी प्रधानमंत्री बनना चाहती हूं. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ऐसा लगता है कि मेरा ऑफिस अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को अपने आवास पर क्रिसमस पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया था. इसमें दोपहर के भोजन में ईसाई समुदाय के कई सदस्य शामिल हुए थे. अभिनेता डिनो मोरिया भी अतिथियों में शामिल थे. पीएम ने यहां सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया था. लोगों से बातचीत की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here