होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी बार एसोसिएशन के चुनाब में अध्यक्ष पद के लिए ग्रीश कुमार,...

बिल्सी बार एसोसिएशन के चुनाब में अध्यक्ष पद के लिए ग्रीश कुमार, महासचिव पद के लिये ज्ञानसिंह चुने गये।

तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय

बिल्सी। आज बुधवार को यहां तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अधिवक्ता को ग्रीश कुमार को अध्यक्ष और ज्ञानसिंह के लिए महासचिव पद के लिए चुना गया। चुनाव अधिकारी रामनिवास यादव ने बताया कि आज बार एसोसियेशन के अध्यक्ष पद के लिए कुल 63 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद 39 वोट गिरीश कुमार और 24 वोट मुनीष कुमार सक्सेना को मिले। इस प्रकार गिरीश कुमार को 15 मतों से विजयी घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि इससे पहले यहां महासचिव पद पर ज्ञानसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हरिश्चंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार, सह सचिव पद के लिए सुमित कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिओम यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।

अधिवक्ता शेखर सक्सेना, हेमेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, विवेक राठी आदि वकीलों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here